उत्तर प्रदेशभारत

शहर में सौ से अधिक सोसायटियों में स्थापित होंगे गणपति

शहर में सौ से अधिक सोसायटियों में स्थापित होंगे गणपति

अमर सैनी

नोएडा। शहर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हर घर में भगवान गणेश का आगमन होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्थानीय मूर्तिकार भी गणपति बप्पा की मूर्तियां बनाने में लगे हैं। शहर में सौ से अधिक सोसायटियों में सामूहिक रूप से भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।

इस बार 7 सितंबर को भव्य गणपति पूजा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में गणेश चतुर्थी को लेकर बाजार में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग बाजार में बप्पा के स्वागत के लिए पूजन सामग्री के साथ अन्य सामान भी खरीद रहे हैं। गणेश महोत्सव के लिए मूर्तिकार पिछले तीन महीने से ऑर्डर के अनुसार मूर्तियां बनाने में लगे हैं। सेक्टर-21 में कारीगरों ने कई आकर्षक मूर्तियां तैयार की हैं। इनमें पगड़ी वाली मूर्तियां बेहद आकर्षक हैं। दस इंच से लेकर छह फीट तक की मूर्तियों की कीमत सौ रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक है। इसके अलावा नौ फीट की बड़ी मूर्तियों की कीमत 11 हजार रुपये तक है। कारीगर नंदू का कहना है कि वह तीन महीने से भगवान गणेश की मूर्तियां तैयार कर रहे हैं।

दस दिन तक चलेगा महोत्सव
7 सितंबर को गणेश स्थापना के बाद महोत्सव 17 सितंबर तक चलेगा। शहर के विभिन्न सेक्टरों और मंदिरों में सुबह और शाम की आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। अपनी क्षमता के अनुसार वे गणपति को पांच दिन, सात दिन और नौ दिन अपने घरों में रखने के बाद उनका विसर्जन करेंगे।

यहां विराजेंगे भगवान गणेश
सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-20 में श्री हनुमान मंदिर, सेक्टर-141 में महर्षि आश्रम, सेक्टर-62 रजत विहार,सेक्टर-44 में शिव शक्ति मंदिर, सेक्टर-78 में अंतरिक्ष गोल्फ व्यू निवासी, सेक्टर-82 में प्राचीन तपोभूमि ब्रह्मचारी कुटी, सेक्टर-26 और सेक्टर-34 अरावली अपार्टमेंट में। सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रतिदिन भगवान की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही सुबह-शाम भोग के साथ भगवान की आरती भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players