Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Murder: सेक्टर-135 डूब क्षेत्र में मिक्सर प्लांट चालक की धारदार हथियार से हत्या, चार टीमें जांच में जुटीं

Noida NCR News in Hindi

Noida Murder: सेक्टर-135 डूब क्षेत्र में मिक्सर प्लांट चालक की धारदार हथियार से हत्या, चार टीमें जांच में जुटीं

उत्तर प्रदेश के Noida के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-135 स्थित डूब क्षेत्र में शनिवार देर रात एक मिक्सर प्लांट में कार्यरत कार चालक की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान और शरीर के अन्य हिस्सों पर घाव पाए गए हैं। प्रारंभिक आशंका है कि किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है।

एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान 45 वर्षीय राकेश यादव निवासी बदायूं के रूप में हुई है। वह नोएडा में एक मिक्सर प्लांट में वाहन चालक के तौर पर कार्यरत था और वाजिदपुर गांव के पास स्थित प्लांट परिसर में अपनी पत्नी के साथ रहता था। बताया गया है कि राकेश तीन साल पहले रोजगार की तलाश में बदायूं से नोएडा आया था। उसके दो बेटे और एक बेटी गांव में ही रहते हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और वह कमरे में अकेला था। देर रात अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले राकेश के भांजे को फोन कर सूचना दी। जब काफी देर तक राकेश का फोन नहीं उठा तो भांजा मौके पर पहुंचा और खून से लथपथ हालत में उसे देखा। इसके बाद परिवार और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन दो लोगों पर शक जताया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस रंजिश समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां शव मिला वह इलाका सुनसान है और रात में वहां आवाजाही कम रहती है, जिसका फायदा उठाकर हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें