नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की डाटा सेंटर भूखंड योजना

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने शहर में डाटा सेंटर की संख्या बढ़ाने के लिए योजना शुरू की है। योजना के तहत सेक्टर-154 में भूखंड आवंटित किए जाएंगे। योजना में ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है।

25 सितंबर तक आवेदन करने वाली कंपनी को अपने दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। इसके बाद प्राधिकरण जांच के बाद भूखंड आवंटित करेगा। इससे पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अडानी और हीरा नंदनी को डाटा सेंटर बनाने के लिए भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। योजना में शामिल किए जाने वाले भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में जो भी कंपनी सबसे अधिक दर पर भूखंड खरीदने के लिए बोली लगाएगी, उसे भूखंड आवंटित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए nda.etender.sbi पर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा।

ऑनलाइन जमा करनी होगी फीस
भूखंड आवंटन के लिए प्रोसेसिंग फीस समेत अन्य तरह की फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। एक से अधिक प्लॉट के लिए आवेदन करने पर सभी प्लॉट के लिए अलग-अलग फीस और प्रोसेसिंग करनी होगी।नोएडा प्राधिकरण द्वारा इस योजना में शामिल किए गए किसी भी प्लॉट को किसी भी समय ई-नीलामी प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है। इसके लिए भले ही रिजर्व प्राइस से अधिक बोली क्यों न लगाई गई हो। प्राधिकरण नीलामी से पहले या उसके दौरान या ई-नीलामी के बाद किसी भी समय किसी भी प्लॉट को प्रक्रिया से बाहर करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img