Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सपेरा समुदाय ने किया प्रदर्शन

थाना जेवर क्षेत्र के रीलखा गांव में सपेरा समुदाय रहता है। समुदाय के लोगों ने बुधवार को श्मशान घाट की मांग को लेकर शव को जमीन पर रखकर धरना प्रदर्शन किया।
थाना जेवर क्षेत्र के रीलखा गांव में सपेरा समुदाय रहता है। समुदाय के लोगों ने बुधवार को श्मशान घाट की मांग को लेकर शव को जमीन पर रखकर धरना प्रदर्शन किया।

अमर सैनी

नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के रीलखा गांव में सपेरा समुदाय रहता है। समुदाय के लोगों ने बुधवार को श्मशान घाट की मांग को लेकर शव को जमीन पर रखकर धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पिछले 60 साल से उनका समुदाय गांव में रह रहा है। लेकिन उनके श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को सपेरा समुदाय के लीलानाथ (50) की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। श्मशान घाट न होने के कारण शव के अंतिम संस्कार में दिक्कत आई। कई घंटे चले प्रदर्शन के बाद गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने सपेरा समुदाय को समझाया और गांव के दूसरे श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कराया। लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन ने श्मशान घाट की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने बताया कि इस कारण किसी भी मौत के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि श्मशान घाट का निर्माण नहीं हुआ तो वे डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *