उत्तर प्रदेश, लखनऊ: सीएम युवा उद्यमी योजना में महाराजगंज अव्वल

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, 6 अप्रैल। प्रदेश के युवाओं को उद्यमी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत महाराजगंज जनपद लोन स्वीकृति और वितरण में अव्वल रहा है। योजना के तहत जिले को 1000 परियोजनाओं का लक्ष्य मिला था, लेकिन बैंकों द्वारा 1028 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई और 911 को लोन वितरित कर दिया गया। इस तरह महाराजगंज ने 102.8% लोन स्वीकृति और 91% से अधिक वितरण कर युवाओं को उद्यमी बनाने के सीएम योगी के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अन्य जिलों का प्रदर्शन भी सराहनीय
योजना में अन्य जिलों ने भी बेहतर कार्य किया है। महाराजगंज के अलावा ये जिले टॉप फाइव में रहे:

अंबेडकरनगर: लक्ष्य 700, स्वीकृति 820, लोन वितरण 594

श्रावस्ती: लक्ष्य 700, स्वीकृति 820, लोन वितरण 594

कन्नौज: स्वीकृति 530, लोन वितरण 440

रामपुर: लक्ष्य 1000, स्वीकृति 712, लोन वितरण 605

टॉप-20 में शामिल जिले

ललितपुर, भदोही/संत रविदास नगर, रायबरेली, बहराइच, फर्रूखाबाद, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, अमेठी, हरदोई, इटावा, प्रतापगढ़, बलरामपुर, फतेहपुर, औरैया और चित्रकूट भी शीर्ष 20 जिलों में शामिल हैं।

बैंकिंग सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) लोन वितरण में सबसे आगे है। उसे भेजे गए 33,970 आवेदनों में से 7,159 को स्वीकृति मिली और 4,532 को लोन दिया गया।

अन्य प्रमुख बैंक:

बैंक ऑफ बड़ौदा: 5,698 स्वीकृत, 3,945 वितरित

इंडियन बैंक: 5,367 स्वीकृत, 3,344 वितरित

पीएनबी: 2,982 लोन वितरण

बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक: 2,646

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक: 2,047

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 2,015

इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों ने भी योजना के अंतर्गत लोन वितरण में भागीदारी निभाई।

मुख्यमंत्री ने दिए लोन वितरण में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी जिलों और बैंकों को निर्देश दिए हैं कि आवेदनों की त्वरित स्वीकृति और लोन वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवा स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img