गौतमबुद्ध नगर में पुलिस भर्ती परीक्षा, हर सेंटर पर प्रशासन की विशेष टीम रखेगी नजर

अमर सैनी

नोएडा। डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा परीक्षा से पूर्व किए गए रिहर्सल के पश्चात समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त को जनपद के 18 केंद्रों पर आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा-2023 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई। आयोजित बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा निर्धारित रूट प्लान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट से परीक्षा केंद्र तक किए गए रिहर्सल के संबंध में अपने-अपने रूट से संबंधित जानकारी से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने सभी सूचनाओं की मॉनिटरिंग करते हुए कहा कि किसी भी परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित रूट प्लान के तहत परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियों को पूरी करेंगे। संबंधित अधिकारी समय से अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा केन्द्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं एवं सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरण सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। अगर कोई मूलभूत सुविधा, सीसीटीवी कैमरा और अन्य उपकरण ठीक से कार्य नहीं कर रहे हैं तो उसे तुरन्त ठीक कराने की कार्यवाही की जाए।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रहेगी रोक
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर प्रवेश करते समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर विशेष फोकस रखा जाए, कोई भी अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा केन्द्र के अन्दर न ले जाने पाए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाली परीक्षा में यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, डीसीपी रविशंकर निम सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img