एकनाथ शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर को राहत मिलने पर भड़की आप नेता रीना गुप्ता

एकनाथ शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर को राहत मिलने पर भड़की आप नेता रीना गुप्ता

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

‘‘आप’’ की प्रवक्ता रीना गुप्ता ने रविंद्र वायकर के खिलाफ चल रही जांच बंद करने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि रविंद्र वायकर पर मुम्बई के जोगेश्वरी इलाके में 500 करोड़ की जमीन को कब्जाने के आरोप में सितंबर 2023 में एफआईआर दर्ज हुई थी। उनके घर पर कई बार ईडी के छापे भी पड़े। इसके बाद 10 मार्च 2024 को वो उद्धव ठाकरे गुट को छोड़ दिया और एनडीए के सहयोगी शिंदे गुट में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव में वो महज 48 वोटों से सांसद चुने गए हैं। इसके चंद दिनों बाद ही ईडी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट लगाकर उनके खिलाफ सारी जांच बंद कर दी है। रीना गुप्ता ने आगे कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ सालों में ऐसे कई मामले हमारे सामने आए हैं। जो भी भाजपा में शामिल होता है, मोदी जी उसे अपनी वाशिंग मशीन में धुलकर सर्टिफिकेट दे देते हैं। हिमंता बिस्वा शर्मा से लेकर नारायण राणे तक ऐसे कई सारे मामले है। इसके अलावा चार बड़े मामले ऐसे हैं, जिनकी जांच बंद करके क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है, ताकि भविष्य में भी कोई तहकीकात न हो। इसमें छगन भुजबल का 10 हजार करोड़ का महाराष्ट्र सदन घोटाला, प्रफुल पटेल का 30 हजार करोड़ का घोटाला, सिंधिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला समेत बाबा सिद्धकी का 500 करोड़ रुपए का स्लम एरिया के पुनर्वास का घोटाला शामिल है। यह सब लोग आरोप लगने के बाद भाजपा में शामिल हो गए।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img