उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने निर्माणाधीन इमारतों को किया सील

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण अधिग्रहीत और कब्जा प्राप्त भूमि पर बिना अनुमति और बिना नक्शा पास कराए बन रही अवैध इमारतों को सील कर रहा है। इस क्रम में सोमवार को प्राधिकरण की वर्क सर्किल-8, 9 भूलेख विभाग की टीम ने छह अलग-अलग खसरा नंबर पर बन रही इमारतों को सील किया।

इसमें वर्क सर्किल 9 के तहत गांव नगली वाजिदपुर में खसरा संख्या 168, 197, 204, 188 व 72 और वर्क सर्किल 8 के अन्तर्गत गाव हाजीपुर स्थित खसरा संख्या 237 की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित किए जा रहे हाइराइज इमारत है। प्राधिकरण ने बताया कि इन खसरों की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे अतिक्रमणकर्ताओं को कई बार नोटिस दिए गए। लेकिन अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा निर्माण कार्य को नहीं रोका गया। इस कारण प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणाधीन भवनों को सील किया गया। इन अवैध निर्माण को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए ध्वस्त किया जाएगा।

जारी की एडवाइजरी
इन इमारतों पर “यह बिल्डिंग अवैध है” भी अंकित करा दिया गया है। इस मौके पर प्राधिकरण ने एडवाइजरी की। प्राधिकरण ने लोगों को सचेत किया कि उक्त खसरों की भूमि, भवन खरीदने बेचने वाले भूमाफियाओं के चंगुल में न आएं। यहां पर प्राधिकरण के नियोजन अनुसार ही विकास कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।

150 इमारतों पर लिखा चुका है
बता दें नोएडा प्राधिकरण की ओर से अब करीब 150 इमारतों पर ये इमारत अवैध है लिखवाया जा चुका है। इसमें कई रिहाइशी इमारत और कामर्शियल इमारत शामिल है। जिनको ध्वस्त किया जाएगा। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया नोएडा में किसी भी तरह का अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img