राज्यउत्तर प्रदेश

Hapur: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सनातन हिन्दू वाहिनी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Hapur: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सनातन हिन्दू वाहिनी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

रिपोर्ट: सौरभ शर्मा

हापुड़ में सनातन हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारियों ने कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। संगठन ने आरोप लगाया कि विशेष धर्म की पहचान कर 27 हिन्दू यात्रियों को गोली मारी गई, जिसकी कड़ी निंदा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मांग की कि हमले में शामिल आतंकियों और उन्हें समर्थन देने वाले संगठनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ज्ञापन में पाकिस्तान की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए मांग की गई कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। संगठन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भारत सरकार से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाने की अपील की। इस मौके पर सनातन हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा ने कहा कि पूरा संगठन पीड़ित परिवारों और सरकार के साथ खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देने की आवश्यकता है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players