नई दिल्ली : यूपी अब आम मरीजों को भी मिलेगा एविडेंस बेस्ड मेडिसिन का लाभ

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर: एविडेंस बेस्ड मेडिसिन यानी साक्ष्य-आधारित चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए एम्स दिल्ली में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) के सहयोग से एक पांच दिवसीय कार्यशाला ‘सारांश’ का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के 33 चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने भाग लिया। वहीं, प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के 12 और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 13 प्रोफेसर स्तर के विशेषज्ञ मौजूद रहे। इस दौरान एम्स निदेशक डॉ एम श्रीनिवास, डॉ केके वर्मा, डॉ गोविंद मखारिया, डॉ संदीप अगरवाला, डॉ अजय वर्मा और डॉ सचित आनंद मौजूद रहे।

डॉ आनंद ने बताया कि सारांश कार्यशाला का मकसद देश के अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों को साक्ष्य-आधारित चिकित्सा का विकास करने में मदद करना है। इन सभी डॉक्टरों को अत्याधुनिक प्रशिक्षण के जरिये हाइटेक बनाया जा रहा है ताकि वह नए टूल और टेक्निक के माध्यम से लोगों का इलाज करने में सक्षम बन सकें। इसके लिए एम्स दिल्ली उन्हें तब तक ट्रेनिंग और सपोर्ट देगा जब तक कि वह एविडेंस बेस्ड मेडिसिन के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल नहीं कर लेते। इस दौरान डॉक्टरों को स्वास्थ्य संबंधी शोध की व्यावहारिक जानकारी से लेकर तमाम तकनीकी मदद प्रदान की जाएगी जिससे वह उच्च गुणवत्ता वाले शोध की व्यवस्थित समीक्षा कर सकेंगे और नेटवर्किंग सहायता भी प्राप्त कर सकेंगे।

क्या है एविडेंस बेस मेडिसिन ?
एविडेंस बेस्ड मेडिसिन आधुनिक चिकित्सा पद्धति का एक दृष्टिकोण है। इसमें, विभिन्न अनुसंधानों से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर मरीज के उपचार संबंधी फैसले लिए जाते हैं। इस पद्धति में, चिकित्सक अपनी विशेषज्ञता के साथ-साथ, सर्वोत्तम उपलब्ध साक्ष्य और रोगी की व्यक्तिगत विशेषताओं और वरीयताओं को भी ध्यान में रखते हैं। यह वर्तमान सर्वोत्तम साक्ष्य का ईमानदार, स्पष्ट और विवेकपूर्ण उपयोग है। साक्ष्य-आधारित चिकित्सा के विचारों और प्रक्रिया को नर्सिंग, दंत चिकित्सा, सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों में अपनाया गया है।

Read More: Noida: नोएडा पहुंचे सचिन पायलट, अमित शाह से माफी की मांग, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img