Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

200 करोड़ की ड्रग्स के साथ 4 नाइजीरियन को पुलिस ने दबोचा

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जिले की थाना ईकोटेक-1, दादरी पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपेरशन में 4 विदेशी नागरिकों को धर दबोचा
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जिले की थाना ईकोटेक-1, दादरी पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपेरशन में 4 विदेशी नागरिकों को धर दबोचा

अमर सैनी

नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जिले की थाना ईकोटेक-1, दादरी पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपेरशन में 4 विदेशी नागरिकों को धर दबोचा है। जिनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा की ओर से गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25000 रुपये का ईनाम दिया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर टीम ने दो बार ड्रग्स फैक्ट्री को पकड़ चुकी है।

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मिया खान ने बताया कि टीम ने बुधवार को अफ्रीकी मूल के विदेशी आरोपियों को अवैध ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की निशादेही पर सी-21/4 ओमीक्रॉन-1 मथुरापुर से एक ड्रग फैक्ट्री पकड़ी गयी है। जानकारी के अनुसार 4 विदेशी नागरिकों को 26 किलो 670 ग्राम एमडीएमए मैथ ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 150 करोड़ रुपये है। इसके अलावा ड्रग्स बनाने के उपकरण, कच्चा माल, केमिकल जिससे लगभग 50 करोड़ रूपये की सिंथेटिक ड्रग तैयार की जा सकती है समेत कुल 200 करोड़ रुपये का एमडीएमए मैथ ड्रग्स, 2 कार एवं 2 पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस ड्रग्स की सप्लाई विदेशों में होती थी।

करीब 3-4 महीने पहले ही एक फैक्ट्री सेटअप बनाया

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मिया खान ने बताया कि हाल में ही इन्होंने कुछ दिन पूर्व मथुरापुर ओमीक्रॉन-1 में एक मकान किराये पर लिया था। जहां पर करीब 3-4 महीने पहले ही पकड़े गए आरोपियों ने अपना एक फैक्ट्री सैटअप बनाया था। बीट इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर इन पर लगातार निगरानी की जा रही थी। ड्रग्स मैन्यूफैक्चरिंग के बाद इस सिंडिकेट ने अपने एजेंट, ऑनलाइन ऑर्डर, शॉपिंग एप्स के माध्यम से ड्रग्स का निर्यात दिल्ली एनसीआर के कॉलेज यूनिवर्सिटी व नॉर्थ ईस्ट राज्यों में करने की योजना थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *