Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं : एसीपी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं : एसीपी
पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है बल्कि समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहती है।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है बल्कि समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहती है। ये बातें एसीपी ग्रेटर नोएडा अजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सिग्मा-1 स्थित होली पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने छात्रों को पुलिस कार्यशैली, सुरक्षा उपायों और कानून की जानकारी दी।
एसीपी ने हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल-112, 1930 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदेहास्पद गतिविधि पर चुप न रहें, तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने गुड टच और बैड टच की जानकारी दी। कहा कि बच्चों को यह पहचानना बेहद जरूरी है कि कौन-सा स्पर्श सुरक्षित है और कौन-सा असुरक्षित। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी बच्चे को असहज महसूस हो तो तुरंत अपने माता-पिता, अध्यापक या विश्वसनीय व्यक्ति को बताएं।पुलिस हमेशा जनता की मदद के लिए तैयार रहती है।

उन्होंने कहा कि घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाना जीवन बचाने में सबसे ज्यादा कारगर होता है। इसके अलावा बच्चों को पॉक्सो कानून के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि यह कानून बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेम, सोशल मीडिया और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। अजनबियों के फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध लिंक या ऑफर पर क्लिक न करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की पाठशाला जैसे कार्यक्रमों के जरिए छात्रों और युवाओं को सही दिशा देकर समाज को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

छात्रों ने पूछे सवाल
कार्यक्रम के दौरान किसी छात्र ने मोबाइल पर आने वाले फर्जी लिंक्स के बारे में जानकारी ली तो किसी ने धोखाधड़ी से जुड़ा सवाल किया। एसीपी ने सभी सवालों के जवाब दिए और उदाहरणों के साथ समझाया। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल अंजू पूरी ने एसीपी का स्वागत कर कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। इस मौके पर कॉर्डिनेटर सुनीता सिंह मौजूद रहीं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें