Delhi: NTPC आर्चरी टूर्नामेंट में पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Delhi: NTPC आर्चरी टूर्नामेंट में पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के सूरजमल विहार स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एनटीपीसी आर्चरी टूर्नामेंट में आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एनटीपीसी आर्चरी टूर्नामेंट को देश के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए एक शानदार पहल बताते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का मौका मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले ओलंपिक खेलों में भारत को बड़ी संख्या में पदक मिलेंगे।

रेखा गुप्ता ने दिल्ली में खेल सुविधाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब तक दिल्ली में कोई स्पोर्ट्स विभाग, मंत्रालय या अथॉरिटी नहीं थी। लेकिन उनकी सरकार ‘स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ दिल्ली’ बनाकर खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधा और अवसर उपलब्ध कराएगी ताकि दिल्ली के खिलाड़ी अपने ही राज्य में रहकर देश के लिए गौरव हासिल कर सकें। बताते चलें कि आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया और एनटीपीसी के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में देशभर के 96 बेहतरीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी को एनटीपीसी की ओर से ढाई लाख रुपये के उपकरण दिए गए, साथ ही कुल एक करोड़ रुपये की इनामी राशि भी रखी गई थी। मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और उपकरण वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img