Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सात राज्यों की 16 टीमें क्रिकेट लीग में हिस्सा लेंगी

सीआईआरसी क्रिकेट लीग 2024 का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया है।
सीआईआरसी क्रिकेट लीग 2024 का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया है।

अमर सैनी

नोएडा। सीआईआरसी क्रिकेट लीग 2024 का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया है। यह लीग 12 नवंबर तक चलेगी। इसे सीआरसी ग्रुप और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की गौतमबुद्ध नगर शाखा मिलकर आयोजित कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड और राजस्‍थान समेत देश के सात राज्यों से 16 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मैच नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-140 के एसएससीजी मैदान पर खेले जाएंगे। लीग के दौरान कुल 27 मैच होंगे, जिनमें टीमें खेल भावना, सेहत और एकजुटता को बढ़ावा देने के मकसद से भाग लेंगी। सभी टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है ताकि हर मुकाबला रोमांचक बने। सीआरसी ग्रुप के सलिल कुमार ने कहा कि लीग का उद्देश्‍य लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूक करना तो है ही, खेलों से जोड़ना भी है जिससे वे स्‍वस्‍थ रह सकें। आईसीएआई गौतमबुद्ध नगर शाखा के चेयरमैन सतीश कुमार तोमर और सचिव विमल कुमार ने इसे सीए समुदाय के लिए एक यादगार अनुभव बताते हुए कहा कि यह आयोजन आपसी रिश्तों को मजबूत करेगा। यह लीग सिर्फ खेल का मंच नहीं है, बल्कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए सेहत, मस्ती और एकजुटता का अनूठा अवसर भी है। नोएडा इस आयोजन के जरिए खेल संस्कृति को नई पहचान देने की तैयारी में है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *