Illegal Mining Noida: अवैध खनन के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Illegal Mining Noida: अवैध खनन के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। खाली पड़ी कृषि भूमि से अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पीड़ित खेत मालिक की शिकायत के आधार पर की गई है।

गाजियाबाद के शाहपुर बम्हेटा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मेहंदीपुर गांव में उनकी कृषि भूमि स्थित है। आरोप है कि मेहंदीपुर निवासी कामिल खां, अब्बास खां और अख्तर खां ने प्रदीप भाटी के साथ मिलकर उनकी जमीन से जेसीबी मशीन के जरिए अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया और उसे उठाकर ले गए।

पीड़ित के अनुसार, जब जमीन के सह-हिस्सेदार बॉबी ने प्रदीप भाटी को फोन कर इस संबंध में आपत्ति जताई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बॉबी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पीड़ित के वहां से लौटने के बाद आरोपियों ने दोबारा खनन कार्य शुरू कर दिया। खेत मालिक का आरोप है कि खनन माफिया उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की मंशा से लगातार दबाव बना रहे हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img