3 हजार के लिए की दोस्त की हत्या

अमर सैनी

नोएडा।शहर की चोटपुर कालोनी में युवक की हत्या के मामले में थाना सेक्टर-63 पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी अभी फरार है। पूछताछ में बताया कि पहले सभी लोग आपस में दोस्त थे। आशु ने मुख्य आरोपी पारुल को तीन हजार रुपए दिए थे। वो पैसा वापस नहीं कर रहा था। बातचीत के दौरान पारुल ने तीन साथियों के मिलकर उस पर चाकू से हमला किया। इसमें उसकी मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हुआ था उसका इलाज चल रहा है। आरोपियों को श्मशान घाट अंडरपास के नीचे छिजारसी से गिरफ्तार किया।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पारुल, अमित पासवान और अकरम है। इन तीनों ने आशु पर चाकू से हमला किया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। डीसीपी ने बताया कि आशु और तीनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर दीपावली से 03 दिन पहले भी झगड़ा हो गया था। जिसमें आशु ने घटना के मुख्य आरोपी पारूल के गाली-गलौज करने पर उसे थप्पड़ मार दिया था। उस दौरान आसपास के लोगों ने दोनों को समझाकर झगड़ा शांत करा दिया था। 6 नवंबर को घटना के मुख्य आरोपी पारूल बदला लेने की नीयत से अपने साथियों अमित पासवान, अकरम और सचिन नागर के साथ मिलकर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के पास गए। बात को सुलझाने के लिए वहीं पर आशु को बुलाया। इस दौरान बातचीत करने के दौरान ही पारुल ने आशु पर चाकू से हमला कर दिया गया था।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसको बचाने के लिए आये उसके दोस्त विशाल पर भी आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक का इलाज चल रहा है। जिसकी स्थिति सामान्य है। चौथे सचिन नागर अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए टीम दबिश दे रही है।आरोपियों ने पांच बार मारा चाकू आरोपियों ने आशु को मारने के लिए पांच बार चाकू से वार किया। जिससे उसके पेट और अन्य स्थानों पर मल्टी पल इंजरी हुई। मौके पर काफी खून बह जाने के चलते उसकी मौत हुई।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img