Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्ट

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्रधान से मारपीट, दो युवक हिरासत में

Hapur News : हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर में प्रधान निरंकार सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रधान ने आरोप लगाया है कि गांव हसनपुर के कुछ युवकों ने उनके साथ गाड़ी रास्ते में खड़ी करने को लेकर विवाद किया था।

इसके बाद युवकों ने प्रधान के घर पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोच लिया, जबकि कुछ युवक मौके से फरार हो गए।

प्रधान ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि आरोपियों ने थाने में दी गई तहरीर को वापस लेने की बात कही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसके बाद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।

हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और उनके फरार साथियों की तलाश कराई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें