Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण के CEO का बड़ा एक्शन, देर से आने वाले 35 कर्मचारियों का वेतन रोका

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण के CEO का बड़ा एक्शन, देर से आने वाले 35 कर्मचारियों का वेतन रोका

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को उन्होंने समय पर कार्यालय न पहुंचने वाले 35 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। प्राधिकरण कार्यालय में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान में परेशानी हो रही है। प्राधिकरण में आने वाले लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, और कई मामलों में उनकी समस्याओं का समाधान समय रहते नहीं हो पाता।

सीईओ लोकेश एम ने इस व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की पहल की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्यालय में समय की पाबंदी का कड़ाई से पालन किया जाए और ड्यूटी में लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीईओ के इस कदम से प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन लाने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही यह संदेश भी गया है कि कर्मचारी अगर अपनी जिम्मेदारियों में कोताही बरतेंगे, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img