Jewar Airport Youth Protest: नौकरी का ड्राफ्ट न बनने पर युवाओं ने दी प्रदर्शन की चेतावनी, पांच जनवरी से फलैदा कट पर आंदोलन का ऐलान

Jewar Airport Youth Protest: नौकरी का ड्राफ्ट न बनने पर युवाओं ने दी प्रदर्शन की चेतावनी, पांच जनवरी से फलैदा कट पर आंदोलन का ऐलान

नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना के लिए जमीन देने वाले प्रभावित परिवारों के युवाओं में नौकरी से जुड़े नए ड्राफ्ट के तैयार न होने को लेकर गहरी नाराजगी है। रविवार को इस मुद्दे पर रन्हेरा गांव में देवेंद्र शर्मा के आवास पर युवाओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें साफ तौर पर चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही नौकरी का नया ड्राफ्ट तैयार नहीं किया गया तो पांच जनवरी से फलैदा कट पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

बैठक में बड़ी संख्या में प्रभावित परिवारों के युवा शामिल हुए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जेवर जिला मंत्री योगेंदर सिंह छोंकर और भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के स्यौराज सिंह भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने युवाओं की मांगों को जायज बताते हुए भरोसा दिलाया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराकर इस मुद्दे का समाधान कराने का आश्वासन भी दिया।

युवाओं ने बताया कि इससे पहले हुए प्रदर्शन के दौरान जेवर के एसडीएम ने उन्हें तीन दिन के भीतर नौकरी से संबंधित नया ड्राफ्ट तैयार करने का आश्वासन दिया था। इसी भरोसे पर युवाओं ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया था, लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ड्राफ्ट तैयार नहीं किया गया। युवाओं का आरोप है कि अब जब वे इस संबंध में एसडीएम को कॉल या मैसेज कर जानकारी लेने की कोशिश करते हैं, तो उनसे बातचीत नहीं की जा रही है, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।

बैठक में मौजूद युवाओं ने स्पष्ट किया कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे एयरपोर्ट प्रबंधन और नायल के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे। पांच जनवरी से फलैदा कट पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की जाएगी। युवाओं ने कहा कि उन्होंने विकास परियोजना के लिए अपनी जमीन दी है और बदले में रोजगार की मांग करना उनका अधिकार है।

बैठक के दौरान देवेंद्र, ओंकार, मुज्जमिल, पवन, रवि सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की और तय किया कि जब तक नौकरी का स्पष्ट और लिखित ड्राफ्ट सामने नहीं आता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रभावित परिवारों के युवाओं का कहना है कि यदि प्रशासन ने इस बार भी आश्वासन देकर मामले को टालने की कोशिश की तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

YouTube Keywords:

Noida Airport Job Protest, Jewar Airport Youth Protest, Noida Airport Land Losers, Jewar Airport Employment Issue, Faleda Cut Protest, Noida Airport News, Jewar Airport Latest Update, Youth Protest Noida, Land Acquisition Job Demand, NIAL Airport Protest, Noida Local News, Jewar Airport Project

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img