उत्तर प्रदेशराज्य

Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे से कोहराम, 6 की मौत, 30 घायल

Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे से कोहराम, 6 की मौत, 30 घायल

रिपोर्ट: आकाश जैन

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर हुए भीषण सड़क हादसों में कुल छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 30 अन्य घायल हो गए। दोनों घटनाएं थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 140 और 131 के पास हुईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना माइलस्टोन संख्या 140 के पास हुई, जहां दिल्ली से आगरा की ओर जा रही एक ईको कार को एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं दूसरी घटना माइलस्टोन संख्या 131 के पास हुई, जहां दिल्ली से मध्य प्रदेश के भिंड जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त बस में करीब 65 यात्री सवार थे, जिनमें से 28 लोग घायल हो गए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसों की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। बलदेव थाना पुलिस ने घायल यात्रियों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को पुनः सुचारू किया। जिला अधिकारी सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को हरसंभव चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई जाए और गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए आवश्यकतानुसार अन्यत्र रेफर किया जाए। दोनों हादसों ने प्रशासनिक सतर्कता और लंबी दूरी के वाहन चालकों की सावधानी को लेकर एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है जिसने ईको कार को टक्कर मारी थी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players