दिल्ली के शास्‍त्री पार्क में एक स्क्रैप कारोबारी के साथ लूटपाट, पुलिस ने चारों आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली के शास्‍त्री पार्क में एक स्क्रैप कारोबारी के साथ लूटपाट, पुलिस ने चारों आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्‍त्री पार्क में एक स्क्रैप कारोबारी को लूटने का मामला सामने आया है. चांदनी चौक से शास्‍त्री पार्क की ओर आ रहे दो लोगों से बाइक सवार चार बदमाशों ने आंखों में मिर्च डालकर लूटने की कोशिश की गई. लेकिन पुलिस की भनक मिलते ही बदमाश मौके पर से फरार हो गया. हालांकि पीड़ित के बयान पर कुछ देर बाद पुलिस ने चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. चारों आरोपियों में से दानिश उत्तर प्रदेश के मेरठ और अन्य तीन आरोपी पिलखुवा के रहने वाले हैं और अपने वारदात को अंजाम देने के लिए हर रोज सोमवार को ही दिल्ली आता था.

आरोप‍ियो के पास से एक मोटरसाइकिल यामाहा और एक अत्याधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्‍टल के साथ 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. मोटरसाइक‍िल के नंबर को वेर‍िफाइ करने पर पता चला क‍ि आरोपी दानिश के नाम पर रज‍िस्‍टर्ड है. लूटपाट के आरोपी समीर की निशानदेही पर एक अन्य मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे भी बरामद की गई है ज‍िसको वारदात को अंजाम देने के ल‍िए प्रयोग करते थे.

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img