Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी की पहली लिस्ट जारी, 5 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणा

 

चंडीगढ़, 16 अप्रैल(कोमल रमोला ) लोकसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा में अपने उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी कर दी है। मंगलवार को जेजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की स्वीकृति के बाद जेजेपी ने पांच मजबूत प्रत्याशियों की घोषणा की। जेजेपी ने एक विधायक, दो पूर्व विधायक सहित जाने-माने चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। जेजेपी ने हिसार में विधायक नैना सिंह चौटाला, भिवानी-महेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, सिरसा लोकसभा में पूर्व विधायक रमेश खटक, गुड़गांव में मशहूर कलाकार राहुल यादव फाजिलपुरिया और फरीदाबाद में युवा नेता नलिन हुड्डा को टिकट दी हैं।

सिरसा लोकसभा से जेजेपी उम्मीदवार रमेश खटक तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे साल 1991, 1996 और 2000 में बरोदा से विधायक रहे। फिलहाल रमेश खटक जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष हैं। हिसार लोकसभा से उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला प्रमुख जेजेपी नेत्री हैं। वे फिलहाल बाढड़ा विधानसभा से विधायक हैं। इससे पहले वे डबवाली विधानसभा से भी विधायक रह चुकी हैं। नैना चौटाला ने महिलाओं को राजनीति के प्रति जागरूक करने के लक्ष्य से “हरी चुनरी चौपाल” के सफल कार्यक्रम प्रदेशभर में किए है। नैना चौटाला की मांग पर हरियाणा में महिलाओं को पंचायती संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण, राशन डिपो में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलने जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए है।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी राव बहादुर सिंह जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की जन आक्रोश यात्रा के दौरान के पुराने साथी रहे हैं। वे 2009 में नांगल चौधरी से विधायक रहे हैं। साल 2014 में राव बहादुर सिंह ने भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर रहे। गुड़गांव लोकसभा से जेजेपी उम्मीदवार राहुल यादव फाजिलपुरिया बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। फाजिलपुरिया गुरुग्राम के एक छोटे से गांव फाजिलपुर झाड़सा से निकल कर बड़े पर्दे पर छाए हैं। वे निरंतर जेजेपी में सक्रिय तौर पर राजनीति कर रहे हैं। फरीदाबाद से जेजेपी उम्मीदवार नलिन हुड्डा फरीदाबाद से जेजेपी के युवा जिला अध्यक्ष हैं। वे फरीदाबाद में कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *