Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi: दिल्ली के शाहदरा में बाल मजदूरी के खिलाफ छापेमारी, 11 बच्चों का रेस्क्यू, 5 गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा में बाल मजदूरी के खिलाफ छापेमारी, 11 बच्चों का रेस्क्यू, 5 गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में एसडीएम और दिल्ली पुलिस ने एक फैक्ट्री और दुकान पर छापेमारी की, जिसमें बाल मजदूरी कर रहे 11 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया। रेस्क्यू किए गए सभी बच्चे 11 से 17 साल की उम्र के हैं। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट और चाइल्ड लेबर (प्रोहिबिशन एंड रेगुलेशन) एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एसडीएम मोहन कुमार ने बताया कि इस छापेमारी का संचालन जानकारी के आधार पर किया गया। राजस्व विभाग, श्रम विभाग, एनजीओ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से ओल्ड सीमापुरी के मार्केट में संयुक्त ‘सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन’ चलाया गया। इस तलाशी के दौरान एक जींस निर्माण कारखाने और दुकान में बच्चों को काम करते हुए पाया गया, जो सभी नाबालिग थे। इन बच्चों से बाल मजदूरी करवाई जा रही थी। रेस्क्यू टीम ने सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर लाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया। यह कार्रवाई बाल मजदूरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नाबालिगों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *