Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मैट्रिमोनियल ऐप पर नंबर लेकर युवती से 4.10 लाख की साइबर ठगी

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महेशपुरी राजीव विहार में रहने वाली एक युवती के साथ साइबर ठगों ने मैट्रिमोनियल एप से उसका नंबर लेकर 4.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। खास बात यह है कि उसके मोबाइल पर आए मैसेज से अपने आप को साइबर क्राइम डिपार्टमेंट से बताकर उससे 1500 रुपये भी ले लिए। रुपये ठगने के बाद पीड़िता को ठगी का पता लगा, जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।

मोहल्ला महेशपुरी राजीव विहार की रहने वाली सुवर्णा शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि जून 2025 में एक व्यक्ति ने संगम मैट्रिमोनियल ऐप पर उसकी प्रोफाइल से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद साइबर ठगों ने उससे संपर्क किया और उसका विश्वास जीतकर अपना नाम डॉक्टर पवन कुमार बताया। आरोपियों ने 03 अगस्त से 05 अगस्त के बीच उससे 4.10 लाख रुपये ठग लिए।

इसके बाद पीड़िता ने साइबर ठगी की शिकायत करने के लिए एक सर्च इंजन पर साइबर क्राइम का पेज खोला और वहां दर्शाई गई ई-मेल आईडी पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसके पास विभिन्न नंबरों से फोन आए और बताया गया कि उसके 775201 रुपये होल्ड कर दिए गए हैं। एक महिला ने खुद को साइबर क्राइम डिपार्टमेंट की कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसके खाते के लिए 25 हजार रुपये देने होंगे, जिसके बाद रुपये वापस आ जाएंगे। इस पर पीड़िता ने 1500 रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद आरोपियों के नंबर बंद हो गए। अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें