Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Delhi Crime: केंद्रीय गृह मंत्री का ओएसडी बनकर पुलिस अधिकारियों को धमकाने वाला जालसाज गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री का ओएसडी बनकर पुलिस अधिकारियों को धमकाने वाला जालसाज गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक जलसाज को गिरफ्तार किया गया है, जिसने केंद्रीय गृहमंत्री का ओएसडी बताकर पुलिस अधिकारियों को धमकाया था। आरोपी की पहचान 43 वर्षीय नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है। डीसीपी राकेश पावरिया के अनुसार, 9 अक्टूबर को पुलिस को दयालपुर में एक प्रॉपर्टी पर कब्जे को लेकर झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस ने देखा कि संजय कुमार और तौहीद मलिक प्रॉपर्टी का मालिकाना हक जताते हुए वहां मौजूद थे, लेकिन तोहिद प्रॉपर्टी के दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

इसी दौरान, एक व्यक्ति ने गृह मंत्री के ओएसडी होने का दावा करते हुए पुलिस को कई बार फोन कर धमकी दी। आरोपी ने गोकलपुरी के एसीपी दीपक चंद्र को भी फोन किया और दयालपुर थाने में जाकर एसएचओ को भी धमकाया। इस गंभीर मामले की जांच की गई, और आरोपी का मोबाइल नंबर मिलने पर उसे नोएडा सेक्टर 51 से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह असल में गृह मंत्री का ओएसडी नहीं, बल्कि एक शातिर जालसाज है। वह लोगों को पैसे कमाने के लिए ओएसडी बनाकर धमकी देता था। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि वह ओएनजीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था और अधिक पैसे कमाने के लिए लोगों को राज्यसभा और बोर्ड मेंबर बनाने का झांसा देकर ठगता था, जिसके लिए वह कई बार जेल भी जा चुका है।

करीब 2-3 साल पहले उसकी मुलाकात ताज मोहम्मद नामक व्यक्ति से हुई, जो जमीन हड़पने में संलिप्त था। हाल ही में, ताज मोहम्मद ने उसे बताया कि उन्होंने तोहीद के साथ मिलकर दिल्ली के बृजपुरी में एक प्लॉट पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए हैं। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद, पैसे के लालच में उसने एसीपी गोकलपुरी और अन्य सरकारी अधिकारियों को फोन करके खुद को गृह मंत्री का ओएसडी बताकर दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल भी बरामद किया है, जिसका उपयोग वह ओएसडी बताकर फोन करने में करता था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *