Uttar Pradesh : हापुड़ के पिलखुवा में अतुल हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Hapur News : जनपद हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुए चर्चित अतुल हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। थाना पिलखुवा, कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई इस मुठभेड़ में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया गया कि शनिवार देर रात थाना पिलखुवा, कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार घायल बदमाशों की पहचान गांव गालंद का लवकुश, जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव मसौता का कपिल और गौरव के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में शामिल हैड कांस्टेबल संदीप राठी भी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया।

वहीं घायल बदमाशों को भी पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, आठ जिंदा कारतूस, पांच खोखा कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में बदमाशों ने अतुल की गोली मारकर हत्या करने की वारदात स्वीकार की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img