Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad Crime: फरीदाबाद में छात्र की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, मारपीट के बाद हत्या की धारा में केस, पांच आरोपी गिरफ्तार

Faridabad student murder,Fairidabad crime news today,

Faridabad Crime: फरीदाबाद में छात्र की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, मारपीट के बाद हत्या की धारा में केस, पांच आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद हरियाणा के संजय कॉलोनी क्षेत्र में 30 दिसंबर को एक छात्र के साथ की गई मारपीट का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। थाना मुजेसर में पहले इस घटना को लड़ाई-झगड़े की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें घायल छात्र रवि को गंभीर चोटें आई थीं। रवि का इलाज अस्पताल में चल रहा था, लेकिन 4 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए आगे की जांच अपराध शाखा सेक्टर 56 को सौंप दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा उम्र 21 वर्ष निवासी संजय कॉलोनी, मोहित उर्फ चमन उम्र 23 वर्ष और विकास उम्र 22 वर्ष निवासी प्रेस कॉलोनी, निखिल उम्र 18 वर्ष और रोनित उम्र 18 वर्ष निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कृष्णा और मृतक रवि के बीच पहले से आपसी कहासुनी चल रही थी और दोनों एक-दूसरे पर तंज कसते थे। इसी रंजिश के चलते कृष्णा ने अपने परिवार में बुआ के लड़के मोहित उर्फ चमन को इस बारे में बताया।

इसके बाद 30 दिसंबर को मोहित अपने साथियों निखिल, रोनित और विकास के साथ कृष्णा से मिला और शाम के समय संजय कॉलोनी में पानी के प्लांट के पास बैठे रवि पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें