पुलिस के साथ बैठक में उठा साइबर अपराध से बचाव का मुद्दा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा। डीडीआरडब्ल्यूए ने शनिवार शाम सेक्टर-56 के सामुदायिक केंद्र में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही साइबर अपराध से बचाव का मुद्दा मुख्य रूप से उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता डीडीआरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह ने की और संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने किया। डीडीआरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अब शहर की सड़कों पर शाम के समय शराब पीते लोग आसानी से दिख जाते हैं। ये लोग सेक्टरों और सोसायटियों की मुख्य सड़कों पर ज्यादा दिखते हैं। जबकि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना गैरकानूनी है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सेक्टरों में किराए पर रहने वाले किराएदारों और सेक्टर में काम करने वाले घरेलू सहायकों, नौकरानियों, माली, धोबी और सुरक्षाकर्मियों का सत्यापन किया जाना चाहिए। सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी ने कहा कि साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर अपराध के जरिए लोगों को आसानी से ठगा जा रहा है। साइबर अपराध को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और लोगों को साइबर अपराध से बचने के उपाय भी बताए गए। बैठक में सेक्टर में खड़े होने वाले व्यवसायिक वाहनों, अवैध मैरिज होम, 112 नंबर पुलिस न मिलने की समस्या, सेक्टर-50 के मेघदत्तम पार्क व सेक्टर-51 के चिल्ड्रन पार्क में पुलिस व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। साथ ही सेक्टर-35 गरिमा विहार सोसायटी के सामने ग्रीन बेल्ट के पास असामाजिक तत्वों द्वारा रात में शराब पीने व महिलाओं से अभद्रता करने की शिकायत भी की गई।

पुलिस रखेगी नजर
एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रवेश द्वार पर रात्रि रजिस्टर रखा जाए। पुलिस रात में गश्त के दौरान सुरक्षा कर्मियों की चेकिंग करेगी और रजिस्टर पर हस्ताक्षर करेगी। डीसीपी रामबदन ने सभी क्षेत्रवासियों से अपने सुरक्षा कर्मियों, घरेलू सहायक, चौकीदार व चालक आदि का ई-सत्यापन के माध्यम से सत्यापन कराने को कहा है। सत्यापन करते समय किसी प्रकार की समस्या आए तो उनका आधार कार्ड लें। उनका नाम, पता, फोन नंबर लें और डायल करें। साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल नंबर व उनके फिंगरप्रिंट लें। बैठक में लोगों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर एसीपी अरविंद कुमार सिंह, एसएचओ अमित कुमार सिंह, एसएचओ ध्रुव भूषण दुबे, डीडीआरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष अनिल खन्ना, अनिल सिंह, पुनीत शुक्ला, जीके बंसल, सुनील वाधवा, अनिल चौहान व मयंक चौहान आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img