हरियाणा सरकार 36 बिरादरी को साथ लेकर हर वर्ग के कल्याण के लिए कर रही कार्य- नायब सिंह

हरियाणा सरकार 36 बिरादरी को साथ लेकर हर वर्ग के कल्याण के लिए कर रही कार्य- नायब सिंह

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 4 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए राज्य सरकार 36 बिरादरी को साथ लेकर हर वर्ग के कल्याण के लिए और हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है और आगे भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री आज उनके निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर प्रदेश के नागरिकों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रीमती श्रुति चौधरी भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री ने संसद में महिलाओं को दिया 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व

श्री नायब सिंह ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भी बड़ी महत्वपूर्ण भागीदारी है। महिलाएं न केवल एक सभ्य परिवार बल्कि सभ्य समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देकर महिलाओं का सम्मान किया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल ने हरियाणा के विकास को एक नई दिशा दी थी। वे दिन-रात हर व्यक्ति के विकास के लिए चिंता करते थे। हर गांव में बिजली, पानी और सड़क पहुंचाने का कार्य उन्हीं के कार्यकाल में पूरा हुआ था और गांवों में इस प्रकार के ढांचागत विकास करने के मामले में हरियाणा पहले नंबर पर था।

विपक्ष संविधान बदलने के नाम पर दुष्प्रचार कर लोगों को कर रहा गुमराह

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बदलने के नाम पर दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। संविधान मात्र एक किताब नहीं है, बल्कि यह देश को चलाने की व्यवस्थित प्रक्रिया है और पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को संविधान के अनुरूप चलाया है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों से कांग्रेस को संविधान का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री भारत भूषण भारती, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img