Noida: नोएडा सेक्टर-100 में बारिश के बाद सड़क धंसी, प्राधिकरण की तैयारियों की खुली पोल

Noida: नोएडा सेक्टर-100 में बारिश के बाद सड़क धंसी, प्राधिकरण की तैयारियों की खुली पोल

रिपोर्ट: अजीत कुमार

आज सुबह हुई हल्की बारिश ने नोएडा प्राधिकरण के मानसून प्रबंधन की पोल खोल दी। बारिश के कुछ ही घंटों के भीतर शहर के पॉश सेक्टरों में शुमार सेक्टर-100 के पास स्थित पाथवे स्कूल के नजदीक सर्विस रोड का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। इस हादसे के बाद सड़क के बीचोंबीच करीब 12 फुट चौड़ा और 15 फुट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

धंसी सड़क के चलते स्कूली बच्चों को ले जा रहे पेरेंट्स और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धंसी सड़क के चलते स्कूली बच्चों को ले जा रहे पेरेंट्स और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालकों को अचानक बीच सड़क गड्ढा दिखा, तो वे जैसे-तैसे वाहन मोड़कर बच निकलने में सफल रहे। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई वाहन गड्ढे में नहीं गिरा, वरना जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा नोएडा प्राधिकरण की घोर लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य का नतीजा है। उनका आरोप है कि मानसून से पहले सड़कों की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे केवल कागज़ों तक सीमित रह गए हैं। बारिश के बाद जलभराव और सड़क धंसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

नोएडा प्राधिकरण की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, सड़क धंसने की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सड़क की मरम्मत के लिए इंजीनियरों को लगाया गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img