Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेटर नोएडा में 10 तालाबों की बदलेगी सूरत

ग्रामीणों से मांगा सहयोग
ग्रेटर नोएडा में 10 तालाबों की बदलेगी सूरत

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के 10 गांवों में मौजूद तालाबों की सूरत बदलने वाली है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसकी पूरी तैयारी कर ली। प्राधिकरण ने तालाबों के कायाकल्प के लिए रोटी क्लब ऑफ दिल्ली को एनओसी दे दी है। जल्द ही इन तालाबों को सुंदर बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा के गांवों में स्थित तालाबों का जीर्णोद्धार करने का प्रयास कर रहा है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के प्रयास से रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली की ओर से दस तालाबों को गोद लेने के लिए आवेदन किया गया था। हाल ही में प्राधिकरण की ओर से इन 10 तालाबों के लिए एनओसी जारी कर दी गई है। इनमें से 5 तालाबों के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार और शेष 5 तालाबों के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह को दी गई है। बताया जा रहा है कि ये 10 तालाब सैनी, भनोता, भोला रावल, धूम मानिकपुर, खेड़ी, कुलीपुरा, गिरधरपुर, पचायतन, रौनी और चिरसी गांवों में स्थित हैं। रोटरी क्लब ने बताया है कि प्रत्येक तालाब के आसपास 5000 पेड़ लगाए जाएंगे। इनका 1 साल तक रखरखाव किया जाएगा। पानी को साफ करने के लिए प्राकृतिक फिल्ट्रेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। तालाब के पानी को साफ करने के लिए ओजोन जनरेटर लगाया जाएगा। जलाशय के आसपास सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यदि तालाब के आसपास 5000 पेड़ लगाना संभव नहीं है, तो ये पेड़ प्राधिकरण द्वारा चिह्नित भूखंड पर लगाए जाएंगे।

ग्रामीणों से मांगा सहयोग
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली की इस पहल की सराहना की और ग्रामीणों से तालाबों के जीर्णोद्धार के काम में सहयोग करने की अपील की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *