उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हाईवे पर पशु के सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी, वीडियो वायरल

Hapur News : जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक एक पशु के सामने आ जाने से आई-10 कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हादसे की जानकारी

जानकारी के अनुसार सम्भल निवासी एक परिवार चंडीगढ़ जा रहा था। कार में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें एक पुरुष समेत महिलाएं और बच्चे शामिल थे। जैसे ही कार कोतवाली गढ़ क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक एक पशु सड़क पर आ गया। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई।

खिड़की तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत कार की खिड़की तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कार का फ्यूल टैंक फट चुका था और पेट्रोल बह रहा था, जिससे आग लगने का खतरा था। स्थिति को भांपते हुए गुर्जर ने समरसेबल पंप के जरिए पेट्रोल को पूरी तरह बहाकर मौके को सुरक्षित किया।

आभार और सराहना की

बचाव के बाद सभी यात्री सरनजीत सिंह गुर्जर के आवास पहुंचे और उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने अध्यक्ष गुर्जर के साहसिक और त्वरित प्रयासों की जमकर सराहना की। वहीं, कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि हादसा सड़क पर अचानक पशु के आने से हुआ। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img