Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की दिशा में अग्रसर :- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की दिशा में अग्रसर :- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की दिशा में अग्रसर :- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

प्रीति कंबोज
चंडीगढ़, 17 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने में सफल होगा और वर्ष 2029 तक विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट से विकसित भारत के चार स्तंभों – गरीब, युवा, किसान व महिलाओं – को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

 

श्री नायब सिंह सैनी रोहतक जिला के गांव खरावड़ स्थित एलपीएस बोसार्ड में मशीनिंग सेंटर एवं मैमोग्राफी बस के उद्घाटन के उपरांत उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने एलपीएस बोसार्ड के मशीनिंग सेंटर, औद्योगिक इकाई तथा कॉर्पोरेट कार्यालय का अवलोकन किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एलपीएस बोसार्ड द्वारा जनहित में रक्तदान तथा सामान्य जांच की दो बसें संचालित की जा रही हैं। अब प्रबंधन द्वारा महिलाओं के कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी बस शुरू की गई है, जिससे प्राथमिकी रिपोर्ट प्राप्त होगी। इसके माध्यम से महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर की जांच की जा सकेगी तथा उन्हें इलाज मिल सकेगा।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश में हर गरीब व्यक्ति के सिर पर छत के सपने को साकार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। गत 10 वर्षों में 4 करोड़ पात्र गरीब व्यक्तियों को मकान उपलब्ध करवाए गए हैं तथा भविष्य का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले प्रदेश के सभी पात्र 77 हजार आवेदकों को योजना के तहत धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा किसानों की शत – प्रतिशत फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने वाला देश का प्रथम राज्य है। सरकार द्वारा महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता व ड्रोन दीदी को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश में 5,000 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें से 1500 से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में बिना भेदभाव के हर क्षेत्र का एक समान विकास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा गत 10 वर्षों के दौरान बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर 20 किलोमीटर की दूरी पर एक राजकीय महाविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया, जिसके तहत प्रदेश में 79 राजकीय महाविद्यालय स्थापित किए गए। इनमें से 32 राजकीय महाविद्यालय केवल छात्राओं के लिए हैं। प्रदेश सरकार की नीति के फलस्वरूप युवाओं का पढ़ाई की तरफ रूझान बढ़ा है तथा वे बढ़-चढक़र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची सरकारी रोजगार दिया जा रहा है। आगामी 5 वर्षों में सरकार द्वारा बिना पर्ची-बिना खर्ची योग्यता के आधार पर 2 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प है।

 

इस अवसर पर एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक श्री राजेश जैन, पूर्व सहकारिता मंत्री श्री मनीष ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें