Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

प्राधिकरण की रसोई में 62 हजार श्रमिकों ने निशुल्क भोजन किया

प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-49 चौराहे के पास संचालित की जा रही सामुदायिक रसोई में ढाई महीने में करीब 62 हजार श्रमिक मुफ्त में भोजन कर चुके हैं
प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-49 चौराहे के पास संचालित की जा रही सामुदायिक रसोई में ढाई महीने में करीब 62 हजार श्रमिक मुफ्त में भोजन कर चुके हैं

अमर सैनी

नोएडा। प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-49 चौराहे के पास संचालित की जा रही सामुदायिक रसोई में ढाई महीने में करीब 62 हजार श्रमिक मुफ्त में भोजन कर चुके हैं। रोजाना सुबह के समय यहां मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसी क्रम में रसोई के लिए प्राधिकरण की एम्पलाइज एसोसिएश ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के एक दिन के वेतन का चेक सीईओ को सौंपा। प्राधिकरण की ओर से छह जून को सामुदायिक रसोई की शुरुआत की गई। इस्कॉन मंदिर की मदद से प्राधिकरण इसको चलवा रहा है। इस रसोई के जरिए रोजाना करीब 500 मजदूर भोजन कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-49 चौराहे पर रोजाना काम की आस में सैकड़ों मजदूर इकट्ठे होते हैं। ऐसे में इन मजदूरों को सुबह के वक्त का भोजन यहीं मिल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में रसोई के लिए आर्थिक राशि जुटाई गई। प्राधिकरण के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन रसोई के लिए देने का निर्णय लिया था। यह राशि 14 लाख 78 हजार 108 रुपये है। प्राधिकरण की एम्प्लाइज एसोसिएशन की ओर इस राशि का चेक सीईओ डॉ. लोकेश एम को दिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *