Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Elections: भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन ने कृष्णा नगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की

Delhi Elections: भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन ने कृष्णा नगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गोरखपुर के भाजपा सांसद व मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने आज कृष्णा नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अनिल गोयल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की।

रवि किशन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में दिल्ली की व्यवस्था को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को डबल इंजन की सरकार की जरूरत है, ठीक वैसे ही जैसे उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो यहां भी तेजी से विकास होगा।

उन्होंने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी हालत खराब है और यहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने झुग्गीवासियों को गुमराह किया और कहा कि बीजेपी अगर सत्ता में आई तो झुग्गियां तोड़ देगी। रवि किशन ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां झुग्गियां थीं, वहां मकान दिए हैं और केजरीवाल सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कृष्णा नगर की जनता से कमल के फूल पर वोट देकर डॉक्टर अनिल गोयल को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

रवि किशन ने आगे कहा कि दिल्ली में यमुना को पूरी तरह से प्रदूषित कर दिया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में गंगा मैया में करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है और यहां भी भाजपा की सरकार बनना तय है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अनिल गोयल ने कहा कि गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कृष्णा नगर विधानसभा के लोगों से अपील की है कि भारी बहुमत से भाजपा को जिताकर कमल के फूल का बटन दबाएं और दिल्ली में विकास की नई शुरुआत करें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें