Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़, स्नैचिंग गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़, स्नैचिंग गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में दादरी पुलिस और एसओजी टीम ने गुरुवार देर रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को कॉम्बिंग अभियान के दौरान दबोच लिया गया।

एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि घोड़ी बछेड़ा से हजरतपुर नहर बंबा के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी तेज रफ्तार में भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई, जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।

घायल आरोपी की पहचान बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी आलम के रूप में हुई है। उसके दो साथी सद्दाम और जीशान को कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी बुलंदशहर के रामनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस, स्नैच किया गया सोने का लॉकेट, वारदात में इस्तेमाल की गई आर-15 मोटरसाइकिल, चोरी की चार जोड़ी चांदी की बिछिया, दो चांदी के सिक्के तथा 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने चेन स्नैचिंग, मोबाइल लूट और बंद पड़े मकानों में चोरी की कई वारदातों को कबूल किया है। उन्होंने हाल ही में एक महिला से चेन लूटने और म्यू सेक्टर में चोरी की घटना को भी स्वीकार किया है। पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img