पशु चिकित्सक के नौकर का शव पंखे से लटका मिला

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की एक सोसायटी में रहने वाले पशु चिकित्सक के नौकर का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि नौकर ने आत्महत्या की है।

पश्चिम बंगाल निवासी संजीत ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्पायर सोसायटी में रहने वाले पशु चिकित्सक के घर पर सफाई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, संजीत ने रविवार रात अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला है कि मृतक संजीत की पत्नी कुछ दिन पहले किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भाग गई थी। इसके बाद से संजीत मानसिक तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव के चलते संजीत ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img