नोएडा में 12.21 लाख रुपये का कैश पकड़ा, अब इनकम टैक्स लेगा एक्शन

अमर सैनी

नोएडा: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर नोएडा में कैश पकड़ने का सिलसिला जारी है। बुधवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन कारों को रोका। जांच करने पर इनके पास से कुल 12 लाख 21 हजार रुपये नकद मिले। तीनों लोग कैश के बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। जिसके बाद पुलिस ने कैश को जब्त कर इनकम टैक्स को सूचना दी है।
बुधवार दोपहर बिसरख के पास चेकिंग के दौरान अमित भाटी पुत्र लेखराज भाटी निवासी इको टेक-3 गौतमबुद्ध नगर के पास से 2,21,470 रुपये मिले। शिवम शर्मा पुत्र मनमोहन शर्मा निवासी फ्यूजन होम्स सोसायटी, गौतमबुद्ध नगर से 3,50,000 रुपये और सुनील कुमार पुत्र बाबू राम मोर्या, निवासी इरोज सम्पूर्णम सोसायटी, थाना बिसरख, गौतम से 6,50,000 रुपये बरामद किये गये। बरामद रकम के संबंध में तीनों में से कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। ये सभी नोट 500-500 रुपये के हैं।

मंगलवार को तीन गाड़ियों में मिले 11.90 लाख रुपये
इससे पहले मंगलवार को उसे नोएडा में तीन गाड़ियों से 11.90 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा गया था। इतना ही नहीं आचार संहिता के बाद यह 5वीं बार है जब पैसे जब्त किए जा रहे हैं। जब्त किए गए ज्यादातर पैसे बॉर्डर या लिंक रोड से पकड़े जा रहे हैं। यह लिंक रोड दिल्ली और हरियाणा को जोड़ता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां से पैसों की खेप को नोएडा के रास्ते यूपी में दाखिल कराने की कोशिश की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img