Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा डीएम ने एक्स प्रोफाइल को किया इनएक्टिव

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा डीएम ने एक्स प्रोफाइल को किया इनएक्टिव
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -मुख्य चुनाव आयुक्त की है बेटी, प्रेस वार्ता के बाद से हो रही थी ट्रोल

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम अपनी एक्स प्रोफाइल को ही इनएक्टिव कर दिया है। रुपम ने सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिए हैं। मेधा रूपम ने यह फैसला एक सप्ताह से हो रही ट्रोलिंग की वजह से लिया है। सोशल मीडिया पर मेधा रुपम उस वक्त लोगों के निशाने पर आ गईं।

जब उनके पिता और भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विपक्षी दलों द्वारा लगाए गए आरोपों पर एक प्रेस वार्ता की। ज्ञानेश कुमार की प्रेस वार्ता के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बेटी और भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी IAS मेधा रूपम के साथ-साथ दामाद एवं सहारनपुर के जिलाधिकारी मनीष बंसल को भी ट्रोल किया जाने लगा।

दो बार मिली पोस्टिंग

सोशल मीडिया पर लोगों ने यहां तक लिखा कि आखिर किस आधार पर मेधा रुपम को नोएडा में दो बार पोस्टिंग मिली। बता दें गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी नियुक्त होने से पहले मेधा रुपम, साल 2023-2024 तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बतौर एसीईओ अपनी सेवाएं दे चुकीं है। 2014 बैच की आईएएस अधिकारी मेधा रूपम को उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 जुलाई 2025 को गौतमबुद्ध नगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया था।

पति को भी किया ट्रोल

वहीं उनके पति मनीष बंसल की बात करें तो इसी साल जून 25 जून को सहारनपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। उधर, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान अकाउंट्स डिएक्टिवेट करने के बाद मेधा रुपम ने कहा कि अभी तक शिकायत नहीं की है। रुपम ने कहा कि लेकिन भविष्य में निश्चित तौर पर शिकायत करा के कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें