गणतंत्र दिवस पर गाजियाबाद में सुरक्षा कड़ी,दिल्ली से सटे होने के कारण विशेष सतर्कता

गणतंत्र दिवस पर गाजियाबाद में सुरक्षा कड़ी,दिल्ली से सटे होने के कारण विशेष सतर्कता

नगर संवाददाता

गाजियाबाद।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली से सटा होने के कारण जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसीपी कोतवाली रितेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस टीमें रेलवे स्टेशन और होटलों में विशेष जांच अभियान चला रही हैं। होटलों में ठहरे यात्रियों के रजिस्टर की गहन जांच की जा रही है, जिसमें उनके ठहरने की अवधि, मूल निवास और पहचान की पुष्टि की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने शहर की सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img