ओवरलोड सैकड़ों वाहनों पर की कार्रवाई, वसूले करोंडों रुपये

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर एक्शन जारी है। डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा गठित टीम लगातार ऐसे वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि यह टीम अब तक 197 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। इतना ही नहीं इस दौरान इन पर एक करोड़ रुपये से अधिका का जुर्माना भी लगाया गया है।
ट्रांसपोर्ट यूनियन की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने एक टास्क फोर्स का गठन किया था, जिसमें उप जिलाधिकारी, एआरटीओ जिला खनन अधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी शामिल थे। ओवरलोड वाहनों को लेकर गौतमबुद्ध नगर के ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दायर की गई थी। साथ ही इस पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे और तब से यह टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 197 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन वाहनों में बजरी, गिट्टी, रोड़ी राजस्थान और हरियाणा से गौतमबुद्ध नगर लाई गई थी। लेकिन टीम की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। चालान की कार्रवाई के साथ ही सीज करने की कार्रवाई भी की गई और इन पर जुर्माना भी लगाया गया। इसके अलावा इन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट निलंबित करने की संस्तुति भी की गई।

जिले में नहीं चलेंगे ओवरलोड वाहन
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि एसडीएम के साथ टीम बनाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे एक करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व आया है। साथ ही जहां से ये ट्रक आते थे, उन अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। जिले में ओवरलोड वाहन कतई नहीं चलेंगे। अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी इसमें संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img