नोएडा में 23 रूटों पर नंबर के साथ चलेंगे ऑटो

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में अब 23 रूटों पर नंबर के साथ ऑटो चलेंगे। इसकी शुरुआत बुधवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने की। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसा किया गया। उन्होंने ऑटो चालक को रूट चार्ट और रूट नंबर दिए। इसके बाद उन्होंने ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि ऑटो चालक, ई-रिक्शा चालक और परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर आपसी सहमति के आधार पर रूट का निर्धारण किया गया है। ताकि ऑटो चालक, ई-रिक्शा चालक और आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बता दें कि इन ऑटो और ई-रिक्शा से रोजाना हजारों लोग अपने गंतव्य तक जाते हैं। रूट चार्ट न होने की वजह से ऑटो और ई-रिक्शा सवारियों को उठाने के लिए एक जगह पर इकट्ठा हो जाते थे। जिससे ट्रैफिक जाम हो जाता था। ऐसे में सभी से बात करके रूट चार्ट बनाया गया। यातायात माह में ऑटो चालक को नंबर और चार्ट देकर रवाना किया गया।

कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में संचालित ऑटो/ई-रिक्शा का रूट चार्ट

रूट नंबर 101- सेक्टर 37 से झुंडपुरा वाया सेक्टर 15 राउंडअबाउट

रूट नंबर 102- सेक्टर 37 से कालिंदी कुंज

रूट नंबर 103- सेक्टर 37 से सेक्टर 125 अमेठी

रूट नंबर 104- अट्टापीर से सेक्टर 37 वाया राय रेजीडेंसी, एलिवेटेड से सेक्टर 28

रूट नंबर 105- मॉडल टाउन से सेक्टर 37 वाया होशियारपुर

रूट नंबर 106- मॉडल टाउन से सेक्टर 15 राउंडअबाउट वाया सेक्टर 12/22

रूट नंबर 107- सेक्टर 12/22/56 से सूरजपुर वाया सेक्टर 49, भंगेल, कुलेसरा

रूट नंबर 108- छिजारसी से पर्थला राउंडअबाउट वाया गढ़ी राउंडअबाउट

रूट नंबर 109- छिजारसी से सेक्टर 62 एबीसीडी चौक से मेट्रो
रूट नंबर 110-सेक्टर 52 मेट्रो से किसान चौक होते हुए एकमूर्ति गोल चक्कर
रूट नंबर 111-सेक्टर 52 मेट्रो से बिसरख हनुमान मंदिर
रूट नंबर 112-सेक्टर 52 से बरौला टी-पॉइंट
रूट नंबर 113-बरौला से मॉडल टाउन होते हुए सेक्टर 61, 59
रूट नंबर 114-किसान चौक से तिगरी गोल चक्कर होते हुए गौर सिटी-2
रूट नंबर 115-किसान चौक से एबीएस होते हुए इटेहड़ा गोल चक्कर, शाहबेरी
रूट नंबर 116-किसान चौक से सूरजपुर होते हुए बिसरख हनुमान मंदिर गोल चक्कर
रूट नंबर 117-भंगेल से सेक्टर 135 होते हुए जेपी अस्पताल, सेक्टर 127, 128, 93
रूट नंबर 118- सुत्याना तिराहा से चौगानपुर होते हुए गांव हबीबपुर
रूट नंबर 119- कुलेसरा से जलपुरा तक
रूट नं. 120- कुलेसरा हिंडन ब्रिज से नई बस्ती तक
रूट नं. 121- दादरी से तिलपता होते हुए सूरजपुर तक
रूट नं. 122- कासना से परी चौक होते हुए सूरजपुर तक
रूट नं. 123- गलगोटिया से आईएफएस विला राउंडअबाउट होते हुए परी चौक तक

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img