उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में दोस्त ने दरांती से गर्दन काटकर की थी हत्या, खेत में पड़ा मिला था शव, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

Bulandshahr News : (अवनीश त्यागी) जिले में एक पुराने स्कूली विवाद ने खूनी रंग ले लिया। थाना जहांगीराबाद के गांव टिटोटा के विक्रम की उसके ही दोस्त ने दरांती से गर्दन काटकर हत्या कर दी। 13 मई 2025 को विक्रम का शव मक्का के खेत में पड़ा मिला था। हत्या के आरोपी अंकित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

मंगलवार पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपने ही दोस्त विक्रम की दरांती से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि घटना 9 मई की शाम की है। अंकित और विक्रम दोनों स्कूटी पर गांव मुल्लानी के शराब ठेके से शराब पीने गए थे। नशे में विक्रम ने अंकित को याद दिलाया कि उसने स्कूल के दिनों में अंकित के भाई को कई बार मुर्गा बनाया और चप्पल से पीटा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। रास्ते में विक्रम बार-बार स्कूटी रुकवाता रहा और गाली-गलौज करता रहा। बम्बे के रास्ते पर मक्का के खेत के पास दोनों में धक्का-मुक्की हुई। दोनों खेत में गिर गए। एसपी सिटी ने बताया कि विक्रम के लगातार गाली देने पर अंकित ने स्कूटी की डिग्गी से दराती निकालकर उसकी गर्दन काट दी और मौके से फरार हो गया।

ये हुआ बरामद

विक्रम का शव 10 मई को गांव कुदैना जयरामपुर के जंगल में मक्का के खेत से मिला था। उन्होंने बताया पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दरांती भी बरामद कर ली है। मृतक विक्रम ग्राम टिटोटा थाना जहांगीराबाद का रहने वाला था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img