पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

अमर सैनी
नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इस दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गए बदमाश बीती 1 सितंबर को एक मीडियाकर्मी से मोबाइल लूटा था। आरोपी पर दिल्ली में 20 और नोएडा में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया- 1 सितंबर को एक चैनल के पत्रकार का मोबाइल लूटा गया था। सेक्टर-63 थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान की गई। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश बहलोलपुर अंडरपास के पास आने वाला है। पुलिस ने वहां चेकिंग शुरू कर दी। बदमाश को चेकिंग के लिए रोका गया। लेकिन वह सर्विस रोड की तरफ भागने लगा। करीब 500 मीटर तक पीछा करने के बाद उसे चेतावनी दी गई। अपराधी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और अपराधी के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

चोरी की बाइक से कर रहा था लूट
पकड़े गए बदमाश की पहचान छिजारसी निवासी दीपक राय पुत्र सोम प्रकाश राय के रूप में हुई है। आरोपी के पास से छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। ये फोन उसने हाल ही में राहगीरों से छीने थे। इसके अलावा दिल्ली और नोएडा में कई मामलों की जानकारी मिली है। जिसके लिए पूछताछ की जा रही है। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। इसी से वह स्नैचिंग करता था।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img