Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने भरा नामांकन पत्र

प्रदीप चौधरी
कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने भरा नामांकन पत्र

कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने भरा नामांकन पत्र

हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे, चौधरी ने कहा बीजेपी जा रही हैं, कोंग्रेस आ रही हैं।

रिपोर्ट :कोमल रमोला

कालका: 7 सितंबर कालका विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक प्रदीप चौधरी ने बुधवार को पुरे दलबल के साथ अपना नामांकन पत्र भरा। इसे पहले कालका की मंडी में पुरे विस क्षेत्र से भारी संख्या में जनता का हुजुम उमड़ा हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ मंडी से लेकर कालका एसडीएम ऑफिस तक कांग्रेस के नारों के साथ पैदल विधायक के साथ पुरे जोश के साथ चली। कार्यकर्ताओं में इतना जोश था कि उन्होंने विधायक प्रदीप चौधरी को कंधो पर उठा लिया।

नामांकन पत्र भरने के बाद विधायक प्रदीप चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की जो भीड़ उमड़ी है। यह जोश मतदान तक कायम रखना हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग अपने पैसों के खर्च पर नामांकन पत्र के कार्यक्रम में पहुंचे हैं। लोगों के पास तो किराए के लोग भी इकट्ठा नही हो रहे हैं। क्योंकि जनता ने इनका 10 साल का कुशासन देखा हैं। जनता पर इतने जुल्म ढाए कि आज बदलाव हो रहा है। बदलाव यह है कि बीजेपी जा रही है और कांग्रेस आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर गंभीर समस्या का समाधान किया जाएगा। आज बेरोजगारी, महंगाई, फैल रहा नशा और पेयजल जैसी कई गंभीर समस्याएं है। जिनकी वजह से जनता को परेशान होना पड़ा। चौधरी ने कहा कि जल्द कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाकर चुनाव प्रचार के कार्यक्रम बनाएं जाएंगे। इस मौके पर विधानसभा के कोने-कोने से हजारों की संख्या में नामाकंन पत्र दाखिल करने के कार्यक्रम में पहुंचे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *