Noida Wrestling: राष्ट्रीय कुश्ती में दम दिखाएंगी रिया नागर, ट्रायल में जीता गोल्ड

Noida Wrestling: राष्ट्रीय कुश्ती में दम दिखाएंगी रिया नागर, ट्रायल में जीता गोल्ड

गौतमबुद्ध नगर की उभरती महिला पहलवान रिया नागर अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन करती नजर आएंगी। रिया का चयन महाराष्ट्र में होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जहां वह उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

रिया ने गोंडा में आयोजित राष्ट्रीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी जीत के आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की। ट्रायल में जिले की चार महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया था, लेकिन 57 किलोग्राम भार वर्ग में रिया ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।

यह राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 27 से 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र के संभाजी नगर में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के युवा पहलवान हिस्सा लेंगे।

रिया नागर ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित धूम मानिकपुर गांव में संचालित कुश्ती अकादमी में कोच रवि गुर्जर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच का कहना है कि रिया की मेहनत और लगन को देखते हुए उनसे राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

रिया की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और उम्मीद की जा रही है कि वह राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img