Noida Crime: पेड़ काटने से रोकने पर दो भाइयों पर हमला, कुल्हाड़ी से किया वार

Noida Crime: पेड़ काटने से रोकने पर दो भाइयों पर हमला, कुल्हाड़ी से किया वार

ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र में पेड़ काटने का विरोध करना दो भाइयों को भारी पड़ गया। नंगला चमरू गांव में शीशम का पेड़ काट रहे आरोपियों ने विरोध करने पर दोनों भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सिकंदराबाद के धनपुरा निवासी अशोक कुमार के खेत में कुछ लोग शीशम का पेड़ काट रहे थे। जब उनके चचेरे भाई दीपक ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे सुनील कुमार को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उन पर भी धारदार हथियार से वार किया। इस हमले में दोनों भाइयों के सिर और कान पर गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जारचा कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img