Noida School Viral Video: नोएडा के सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग बेखबर

Noida School Viral Video: नोएडा के सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग बेखबर

रिपोर्ट: अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर से सरकारी स्कूलों की लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैये का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर, चोटपुर कॉलोनी में छोटे बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए देखा गया है। यह घटना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है, जहां पढ़ाई की बजाय बच्चों से स्कूल की सफाई करवाई जा रही है।

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी नोएडा के सेक्टर 128 स्थित बख्तावरपुर के एक सरकारी स्कूल में बच्चों से बर्तन धुलवाने का वीडियो वायरल हुआ था। उस घटना के बाद भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की ओर से किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। अब एक बार फिर बच्चों से झाड़ू लगवाने का नया वीडियो सामने आने के बावजूद शिक्षा विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया है।

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है और सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर सरकारी स्कूलों में बच्चों से मजदूरी क्यों करवाई जा रही है। यह न केवल बाल अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम की भी अवहेलना है। खास बात यह है कि जब इस मामले को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। इससे जाहिर होता है कि प्रशासनिक स्तर पर भी इस प्रकार की घटनाओं को लेकर कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही है।

अब उम्मीद की जा रही है कि हाल ही में नियुक्त की गई नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम इस मामले का संज्ञान लेंगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगी। सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और शिक्षा के अधिकार की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा है कि ऐसे स्कूलों पर निगरानी रखने की जरूरत है, ताकि बच्चों को शिक्षा के स्थान पर मजदूरी न करनी पड़े।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img