Faridabad Crime: फरीदाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर हमला, 16 वर्षीय सनी पर चाकू से किया वार

Faridabad Crime: फरीदाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर हमला, 16 वर्षीय सनी पर चाकू से किया वार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक बार फिर आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया है। थाना खेड़ी पुल क्षेत्र की नहर पार भारत कॉलोनी में दो भाइयों को निशाना बनाकर हमलावरों ने हमला किया। पहले बड़े भाई के साथ मारपीट की गई और उसके कुछ ही समय बाद छोटे भाई सनी पर चाकू और रोड से जानलेवा हमला किया गया। सनी की उम्र महज 16 साल है और वह शाम 5 बजे के करीब जिम जा रहा था, तभी उस पर घात लगाकर हमला किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल सनी को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस हमले के पीछे डब्बू, पवन और उनके अन्य साथी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सनी और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जो एक ऑटो को लेकर विवाद से शुरू हुई थी। इस विवाद ने अब जानलेवा हमला का रूप ले लिया।

स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। खेड़ी पुल थाना पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img