उत्तर प्रदेशराज्य

Bhangel Elevated Road: भंगेल एलिवेटेड के नीचे बन रही 4.5 किमी सड़क, 35 करोड़ से बदलेगी बाजारों की तस्वीर

Bhangel Elevated Road: भंगेल एलिवेटेड के नीचे बन रही 4.5 किमी सड़क, 35 करोड़ से बदलेगी बाजारों की तस्वीर

नोएडा के भंगेल एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क को अब नया रूप मिलने जा रहा है। 4.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है, जिसे स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह सड़क मार्च के अंत तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क निर्माण पूरा होते ही भंगेल एलिवेटेड के नीचे का इलाका न सिर्फ यातायात के लिहाज से बेहतर होगा, बल्कि यहां के बाजारों में भी फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है।

प्राधिकरण में हाल ही में स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान भंगेल एलिवेटेड कॉरिडोर से जुड़े एग्रीमेंट और अधूरे कार्यों पर चर्चा की गई थी। बैठक के बाद ब्रिज कॉरपोरेशन ने एलिवेटेड के नीचे की सड़क का निर्माण स्वयं कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे मंजूरी दे दी गई। लंबे समय से सड़क जर्जर हालत में थी और एलिवेटेड निर्माण के चलते स्थानीय व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा था।

भंगेल और सलारपुर के बाजार नोएडा के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में गिने जाते हैं, लेकिन पिछले करीब चार वर्षों से टूटी सड़क, धूल, गड्ढों और निर्माण कार्य के कारण कारोबार लगभग ठप सा हो गया था। कई दुकानदारों को मजबूरी में अपना व्यवसाय दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। अब सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है और बाजारों की खोई हुई पहचान दोबारा लौट सकती है।

इसके साथ ही भंगेल एलिवेटेड रोड की उपयोगिता बढ़ाने के लिए सेक्टर-49 और सेक्टर-107 चौराहे पर एलिवेटेड पर चढ़ने और उतरने के लिए दोनों ओर दो-दो लूप बनाने की योजना भी प्रस्तावित है। सेक्टर-37 की ओर से आने वाले वाहनों के लिए हनुमान मूर्ति के पास लूप उतारने का प्रावधान किया गया है, जबकि सेवन एक्स सेक्टरों से फेज-2 और सूरजपुर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए लूप चढ़ाने की व्यवस्था होगी। सेक्टर-107 की ओर भी चढ़ने और उतरने के लिए अलग लूप बनाए जाएंगे।

इन लूप के निर्माण के लिए अलग से टेंडर जारी किया जाएगा, जिस पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। लूप बनने के बाद एलिवेटेड रोड की वायबिलिटी और ट्रैफिक फ्लो दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि सड़क और लूप दोनों परियोजनाएं पूरी होने के बाद इस पूरे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players